India First Airstrike On Pahalgam Terrorist Attack: सेना का पहला तगड़ा अटैक, उड़ा दिया आतंकी का पूरा अड्डा

By अभिनय आकाश | Apr 25, 2025

पहलगाम में आतंकी हमले की जिम्मादीर टीआरएफ को भारी पड़ रही है। टीआरएफ के एक एक आतंकी पर भारतीय सेना की नजर है। लेकिन फिलहाल सबसे बड़ा आतंकी आदिल हुसैन भारतीय सेना की रडार पर आ चुका है। वही आदिल हुसैन जो जम्मू कश्मीर का स्थानीय आतंकी था। वही आदिल हुसैन जिसने पाकिस्तानी आतंकियों की मदद की और इस ऑपरेशन में बराबर हिस्सेदारी निभाई। वही आदिल हुसैन जिस पर भारतीय सेना ने 20 लाख का ईनाम ठोक रखा है। इसी आदिल हुसैन के घर को अब भारतीय सेना ने आईईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया है। अनंतनाग के घोरी इलाके में स्थित आदिल का घर सुरक्षाबलों के निशाने पर आ गया। आदिल के घर को सुरक्षाबलों ने बम से उड़ा दिया। आदिल हुसैन को एक ऐसा जख्म भारतीय सेना ने दिया है जिसके बाद वो फड़फड़ाएगा और अपने बिल से बाहर आएगा। इसी का इंतजार भारतीय सेना को है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: LoC पर Pak की गोलीबारी का भारत ने दिया करारा जवाब, Army Chief Gen Upendra Dwivedi भी कश्मीर पहुँचे

पहलगाम के बैसरन में हुआ यह हमला - जिसे मिनी स्विटजरलैंड कहा जाता है - में 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की जान चली गई। बैसरन घास के मैदान में हुआ हमला - एक पर्यटक आकर्षण का केंद्र जो हिमालय और घाटी के विशिष्ट देवदार के जंगलों के अद्भुत दृश्यों के लिए जाना जाता है। हाल के वर्षों में इस क्षेत्र में नागरिकों पर हुए सबसे घातक हमलों में से एक था।

इसे भी पढ़ें: Pahalgam Attack के बाद Seema Haider को जाना होगा पाकिस्तान, भारत सरकार के फैसले का क्या होगा असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत पहलगाम हमले के पीछे मौजूद हर आतंकवादी और उनके समर्थकों की पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें दंडित करेगा। उन्होंने मधुबनी में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। जहां अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज, बिहार की धरती से, मैं पूरी दुनिया से कहता हूं कि भारत हर आतंकवादी और उनके समर्थकों की पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें दंडित करेगा। हम उन्हें धरती के छोर तक खदेड़ेंगे। आतंकी हमले के बाद अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में उन्होंने कहा कि आतंकवाद से भारत की आत्मा कभी नहीं टूटेगी। आतंकवाद को दंडित किए बिना नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमले के पीछे के आतंकवादियों और उनके योजनाकारों को "उनकी कल्पना से परे सजा दी जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने वाराणसी भूमि अधिग्रहण याचिकाएं खारिज कीं, पुराना मुआवजा सही ठहराया

Kariba Lake में 90 की क्षमता वाली नौका पलटी, 15 यात्रियों की मौत और 27 लापता

Nikhil Gupta को US Court अब 20 नवंबर को सुनाएगी सजा, पीड़ित के अनुरोध पर टली सुनवाई

Mizoram में MZP प्रदर्शन के बाद MPSC भर्ती रुकी, 14 अगस्त तक की परीक्षाएं रद्द