भारत में पिछले साल की तुलना कोविड मामलों की संख्या दोगुना: स्वास्थ्य मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2021

तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि भारत में वर्तमान में 21,57,000 सक्रिय मामले हैं यानी पिछले साल के अधिकतम सक्रिय कोविड मामलों की तुलना में दोगुना। उन्होंने आगे कहा कि, पिछले 24 घंटों में प्रशासित 30 लाख खुराक सहित देश में अब तक 13 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। राजेश भूषण के मुताबिक, देश में 146 जिले ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट 15% से अधिक है जो चिंता का विषय बना हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने चेताया कि देश में सक्रिय मामलों की संख्या 21,57,000 है। यह संख्या पिछले साल के हमारे अधिकतम संख्या के दो गुणा है। रिकवरी दर 85% है । मृत्यु दर 1.17% है। पिछले साल औसत सबसे ज्यादा मामले 94,000 प्रतिदिन के पास दर्ज़ किए गए थे। इस बार पिछले 24 घंटों में 2,95,000 मामले दर्ज़ किए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि, लगभग 87% स्वास्थ्य कर्मियों और 79% फ्रंट-लाइन कर्मचारियों को  COVID19 टीकों की पहली खुराक मिल गई है।

प्रमुख खबरें

अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट का अलर्ट! भारत-पाकिस्तान तनाव और परमाणु संघर्ष का बढ़ता साया

OpenAI CEO Sam Altman का धन्यवाद या खतरे की घंटी? Tech Jobs के Future पर उठे सवाल

KKR का Electric Bus सेक्टर में बड़ा दांव, 31 करोड़ डॉलर के Investment से बदलेगी तस्वीर

R Ashwin ने अचानक Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Team India और Gambhir को लेकर खोले कई राज।