नौशेरा में बोले मोदी- भारत को बदलती दुनिया, युद्ध के बदलते तरीकों के अनुरूप अपनी सैन्य क्षमताएं बढ़ानी होंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2021

नौशेरा (जम्मू-कश्मीर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को बदलती दुनिया और युद्ध के बदलते तरीकों के अनुरूप अपनी सैन्य क्षमताएं विकसित करनी होंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सीमावर्ती राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में दीपावली के अवसर पर जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि संचार सुविधाएं एवं सेना की तैनाती बढ़ाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में आधुनिक बुनियादी ढांचे विकसित किए गए हैं। मोदी ने सर्जिकल हमले में यहां ब्रिगेड द्वारा निभाई भूमिका की प्रशंसा की। भारत ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में एक सैन्य अड्डे पर आतंकवादी हमले के जवाब में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार 29 सितंबर, 2016 को सर्जिकल हमला किया था।

इसे भी पढ़ें: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीं दीपावली की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं अपने परिवार के सदस्यों के साथ दीपावली मनाना चाहता हूं, इसलिए मैं इस त्योहार पर आपसे मिलने आया हूं।’’ प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने 2014 में सियाचिन का दौरा किया था। वह तभी से हर साल दीपावली पर किसी सीमावर्ती क्षेत्र में जाकर जवानों से मुलाकात करते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने नौशेरा में सेना की चौकी पर मौजूद प्रधानमंत्री की तस्वीरें साझा कीं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जब मोदी सुबह अपने आवास से निकले, तो सुरक्षा के न्यूनतम इंतजाम थे और इस दौरान यातायात के मार्ग में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया, ताकि लोगों को असुविधा नहीं हो। सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बुधवार को राजौरी समेत अग्रिम क्षेत्रों का हवाई दौरा किया था और इस दौरान उन्हें जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास वर्तमान सुरक्षा परिस्थितियों से अवगत कराया गया। पुंछ और राजौरी जिलों के जंगल में आतंकवादियों के खिलाफ जारी अभियान के बीच सेना प्रमुख ने पिछले करीब दो सप्ताह में दूसरी बार जम्मू का दौरा किया। यह अभियान हालिया समय में सबसे लंबा अभियान है जो बृहस्पतिवार को 26वें दिन भी जारी है।

प्रमुख खबरें

Best Kajal Brands: 150 रुपये से कम में मिलेंगे ये बेस्ट Smudge Proof Kajal, Maybelline और Nykaa भी लिस्ट में

Donald Trump ने रद्द किए पत्रकारों के प्रेस क्रेडेंशियल, CNN और Politico पहुंचे कोर्ट

Jodhpur-Jaisalmer छोड़िए! राजस्थान के इस जगह पर कम खर्च में मिलेगी Night Jungle Safari

IOC बोर्ड ने कोच्चि से तूतीकोरिन Gas Pipeline के लिए 2449 करोड़ के निवेश को दी हरी झंडी