ओलंपिक दिवस पर बोले प्रधानमंत्री मोदी, भारत को अपने ओलंपिक खिलाड़ियों के योगदान पर गर्व है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ओलंपिक दिवस के अवसर पर कहा कि ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के योगदान पर राष्ट्र को गर्व है। इस अवसर पर उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल के सदस्यों को शुभकामनाएं भी दी। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना 23 जून 1894 को पेरिस में की गयी थी।

इसे भी पढ़ें: बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मादक पदार्थ तस्कर को मार गिराया

खेल के प्रति उनके योगदान और अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए देश को उन पर गर्व है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि अब से कुछ सप्ताह बाद ही तोक्यो ओलंपिक आरंभ होने वाला है। उन्होंने भारतीय दल के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं तथा कहा, ‘‘भारतीय दल में बेहतरीन खिलाड़ी हैं।’’ प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर ‘‘माय जीओवी’’ ऐप पर ओलंपिक खेलों से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का एक लिंक भी साझा किया और युवाओं से इसमें भाग लेने का अनुरोध किया।

प्रमुख खबरें

गोवा विधानसभा में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा से जुड़ा संशोधन विधेयक पारित, अब दोषी की जगह आरोपी शब्द लागू

EdTech Crisis: Unacademy का $3.44 Billion से $20.6 Million तक का सफर, upGrad Acquisition ने सबको चौंकाया

नेपाल बाढ़ में 163 भारतीय सुरक्षित निकाले गए, चिलिमे सुरंग में राहत अभियान जारी

GST State-wise Report: Assam में 162% की रिकॉर्ड ग्रोथ, UP और Gujarat में भी बढ़ा कलेक्शन, कुछ राज्यों में आई गिरावट