भारत, इजराइल, अमेरिका और यूएई संयुक्त आर्थिक मंच बनाने के लिए सहमत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2021

यरूशलम। विदेश मंत्री एस जयशंकर और इजराइल, अमेरिका तथा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उनके समकक्ष एक बैठक में आर्थिक सहयोग के लिए एक मंच बनाने पर सहमत हुए हैं। बैठक के दौरान उन्होंने परिवहन, प्रौद्योगिकी, समुद्री सुरक्षा और अर्थव्यवस्था तथा व्यापार के क्षेत्र में संयुक्त बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की संभावना पर चर्चा की। जयशंकर अभी इजराइल की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। सोमवार को डिजिटल माध्यम से हुई बैठक में उनके साथ इजराइल के विदेश मंत्री याइर लापिद भी थे। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने बैठक में डिजिटल माध्यम से हिस्सा लिया। चारों नेताओं ने क्षेत्र में साझा चिंता के विषयों पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: निहंग ‘‘नेता’’ के साथ तोमर की तस्वीर से पैदा हुआ विवाद, रंधावा ने हत्या मामले को बताया षड्यंत्र

जयशंकर ने बैठक को सार्थक बताया और कहा कि उन्होंने आर्थिक वृद्धि और वैश्विक मुद्दों पर साथ मिलकर काम करने पर चर्चा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हम तेजी से आगे की कार्रवाई करने पर सहमत हुए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि यह बहुत साफ है कि हमारे समय के बड़े मुद्दों पर हम सब एक जैसा सोचते हैं...।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक