Israel-Iran झगड़े में अब कूद गया भारत, परमाणु ठिकानों पर अटैक के बाद तुरंत एक्शन में आया

By अभिनय आकाश | Jun 13, 2025

दुनिया में हर रोज एक नए जंग का मोर्चा खुल जा रहा है। एक बार फिर इजरायल और ईरान आमने सामने हैं। ये आमना सामना कोई मामूली नहीं है क्योंकि इजरायल ने ईरान पर दनादन मिसाइलों से हमला किया, एयर स्ट्राइक किया और इस हमले में ईरान के कई बड़े सैनिकों को मार गिराया है। सैन्य अधिकारियों की मौत के साथ साथ कुछ न्यूक्लियर साईट्स को भी निशाना बनाया गया है। इस हमले के बाद से ईरान बौखलाया हुआ है। ईरान बदले की कसम खा रहा है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने कहा कि इजरायल शासन ने हमारे देश में एक और अपराध किया है और इसका अंजाम उसे बहुत भारी पड़ेगा। इजरायल कह रहा है कि ये तो पहली खेप थी। ईरान की तरफ से कुछ करने की कोशिश की गई तो दोबारा हमला करेंगे और ईरान को खत्म कर देंगे।

इसे भी पढ़ें: Middle East New War: इजरायल को Mohra फिल्म के सुनील शेट्टी की तरह यूज कर रहा अमेरिका, ईरान अटैक को क्यों इसे कहा जा रहा मदर ऑफ ऑल वॉर?

विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में सभी भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने, सुरक्षित रहने और स्थानीय सुरक्षा परामर्श का पालन करने की सलाह दी गई है। ईरान और इजराइल के बीच तनाव बढ़ने के बीच विदेश मंत्रालय ने यह बयान जारी किया। खबरों के अनुसार, इजराइल ने ईरान में परमाणु संवर्धन केंद्रों समेत कई जगहों पर हमले किए हैं। विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि हम ईरान और इजराइल के बीच हाल के घटनाक्रमों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं। हम परमाणु स्थलों पर हमलों से संबंधित खबरों के साथ ही उभरती स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की पृष्ठभूमि में भारत ने दोनों पक्षों से किसी भी तरह के तनाव बढ़ाने वाले कदमों से बचने’ का आग्रह किया। 

इसे भी पढ़ें: ईरान के समर्थन में उतरने वाले हैं रूस-चीन-नॉर्थ कोरिया? अमेरिकी प्रभुत्व पर ब्रेक लगाएंगे, इजरायल की दादागिरी को धूल में मिलाएंगे

विदेश मंत्रालय ने कहा कि तनाव कम करने के लिए कूटनीति और संवाद के मौजूदा माध्यमों का इस्तेमाल करना चाहिए। भारत ने इस बात पर जोर दिया है कि वह दोनों देशों के साथ करीबी और मित्रवत संबंध रखता है और तनाव कम करने के वास्ते हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार है। बयान में कहा गया, दोनों देशों में हमारे मिशन भारतीय समुदाय के संपर्क में हैं। क्षेत्र में सभी भारतीय नागरिकों को सतर्कता बरतने, सुरक्षित रहने और स्थानीय सुरक्षा परामर्शों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह