देखते रह गए बाइडेन-पुतिन, फिलिस्तीन में भारत ने उतार दिया अपना विमान

By अभिनय आकाश | Oct 23, 2023

इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इजरायली घेराबंदी के बीच मानवीय सहायता के साथ 20 ट्रक गाजा पट्टी में दाखिल हुए। उधर, भारत ने भी जंग से कराह रहे फिलिस्तीन के लिए बड़ा दिल दिखाते हुए फूड आइटम्स और दवाओं से भरा प्लेन भेजा है। भारत ने बढ़ते नागरिक हताहतों पर चिंता व्यक्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के महत्व को रेखांकित करते हुए और एक संप्रभु, स्वतंत्र और व्यवहार्य फिलिस्तीन राज्य के लिए अपने लंबे समय से चले आ रहे समर्थन को दोहराते हुए हमास आतंकवाद के मुद्दे पर इज़राइल को अपने समर्थन को संतुलित करने की कोशिश की है।

इसे भी पढ़ें: हमास को कुचलने के बाद गाजा पट्टी पर कंट्रोल पाने का हमारा कोई प्लान नहीं- इजरायल के रक्षा मंत्री

एक अधिकारी ने कहा कि भारत ने 2018 में यूएनआरडब्ल्यूए में अपना वार्षिक योगदान 1.2 मिलियन डॉलर से बढ़ाकर 5 मिलियन डॉलर कर दिया। 2002 से भारत ने 2022-23 तक यूएनआरडब्ल्यूए में कुल 36.5 मिलियन डॉलर का योगदान दिया है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल