जम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत-पाकिस्तान के बीच गोलीबारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2020

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों द्वारा संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद भारतीय और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच करीब आधे घंटे तक गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि घगवाल सेक्टर के इलाके में मंगू चक सीमा चौकी (बीओपी) के पास शनिवार देर रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर गोलीबारी हुई। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि मंगू चक सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी सीमा चौकी पीर बंकर के पास तीन-चार संदिग्ध लोगों की गतिविधियां देखीं जो अंधेरे का फायदा उठाकर सीमा के इस ओर आने की कोशिश कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में आया 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

अधिकारी ने कहा, ‘‘तलाशी अभियान जारी है लेकिन अब तक कुछ बरामद नहीं हुआ है।’’ गौरतलब है कि गत हफ्तों में जम्मू-कश्मीर में लगातार संघर्षविराम उल्लंघन के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास ड्रोन के जरिए हथियारों तथा मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क के Times Square में खूनी खेल, Bank of America की महिला VP Erin Piacenti की हत्या से US में दहशत

Quinton de Kock का CPL में धमाका! T20 शतक में Virat Kohli, Warner के बराबर

286 दिन समुद्र में रहने के बाद थकान उतारने के लिए Pattaya में उतरे 5000 अमेरिकी जवान, Thailand में Sex Workers के यहां पड़ने लगे छापे

काम करते रहो, मैं बाहर देखता हूं...चीनी Supervisor ने 265 टनल वर्करों को मौत के मुँह में छोड़ा, खुद भाग निकला