India-Pakistan tensions: केंद्र ने 24 हवाई अड्डों को 14 मई तक बंद रखने की अवधि बढ़ाई

By अंकित सिंह | May 09, 2025

केंद्र सरकार ने देशभर के 24 हवाई अड्डों को 14 मई तक बंद रखने की अवधि बढ़ा दी है, क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तानी सेना द्वारा विफल ड्रोन हमले के बाद नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच तनाव बढ़ गया है। गुरुवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घोषणा की थी कि 10 मई तक 24 हवाईअड्डे नागरिक उड़ान संचालन के लिए बंद रहेंगे। कई एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए यात्रा सलाह भी जारी की है और उनसे हवाईअड्डों के बंद होने और सुरक्षा प्रोटोकॉल में वृद्धि के बारे में अपडेट रहने को कहा है।

इसे भी पढ़ें: गब्बर सिंह टैक्स नहीं है जीएसटी, जाते..., S-400 और Rafale का जिक्र हिमंता ने क्यों दिलाई टैक्स की याद?

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पिछले 2 दिनों में 228 उड़ानें रद्द की गई हैं। हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को कुल 138 उड़ानें रद्द की गईं। इनमें 63 घरेलू आगमन, 66 घरेलू प्रस्थान, 4 अंतरराष्ट्रीय आगमन और 5 अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान शामिल हैं। 8 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच व्यस्ततम यात्रा घंटों के दौरान 90 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं और 200 से अधिक विलंबित हुईं।

प्रमुख खबरें

भारत-UK Trade Deal पर ब्रिटिश हाई कमिश्नर Lindy Cameron बोलीं- ये अब तक का सबसे तेज़ समझौता

PM Svanidhi Credit Card: 30000 की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड कैसे बनेगा, यहां जानें पूरा प्रोसेस

US स्टार Pulisic की वापसी तय! Australia मैच से पहले Adams ने किया फिटनेस पर खुलासा

Nityanand Rai का बड़ा दावा: भारत अब Naxal-मुक्त, आंतरिक सुरक्षा की ऐतिहासिक जीत