इंडिया पोस्ट जीडीएस रिक्रूटमेंट में दसवीं पास के लिए बंपर वैकेंसी

By मिथिलेश कुमार सिंह | May 17, 2021

काफी समय के बाद तकरीबन 4368 पदों पर गवर्नमेंट जॉब्स में वैकेंसी निकली है, जहां बिना एग्जाम दिए ही नौकरी मिलने के चांसेस हैं।

जी हां! यह जॉब इंडिया पोस्ट की निकली है, और भारतीय डाक में अगर आप काम करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सबसे बेहतरीन मौका है।

इसे भी पढ़ें: डिजिटल मार्केटिंग क्या है? आइए जानते हैं...

भारतीय डाकखाने द्वारा बिहार सर्कल में 1940 पद और महाराष्ट्र सर्कल में 2428 पदों की नियुक्ति का प्रोसेस शुरू कर दिया गया है। ग्रामीण डाक सेवकों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जो इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रखिए, अंतिम तिथि 26 मई है, और उससे पहले ही आप रिप्लाई कर दें, तो ज्यादा बेहतर है।

इसका लिंक नीचे दिया गया है, जिसे क्लिक करके आप यहां पर जा सकते हैं।

https://indiapostgdsonline.in/gdsonlinec3p7/reference.aspx

आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यह लिंक निम्नलिखित है:

http://appost.in/gdsonline/

ध्यान रखिए, इंडिया पोस्ट जीडीएस रिक्रूटमेंट 2021 प्रक्रिया के तहत ही ब्रांच पोस्ट मास्टर, यानी बीपीएम, एवं सहायक ब्रांच पोस्ट मास्टर यानी एबीपीएम, और डाक सेवक के कुल 4568 पदों के लिए यह नियुक्ति निकली है।

इसे भी पढ़ें: न्यूट्रिशन और डाइटेटिक्स के क्षेत्र में हैं कॅरियर की अपार संभावनाएं

27 अप्रैल से ही ऑनलाइन फॉर्म का आवेदन शुरू हो गया है, और अगर आपने अब तक नहीं भरा है, तो तत्काल इसे अप्लाई कर दीजिए। ध्यान दीजिए इसके लिए आपको किसी भी स्कूल शिक्षा बोर्ड से दसवीं कक्षा में पास होना चाहिए और अनिवार्य ऑप्शनल सब्जेक्ट के रूप में गणित, अंग्रेजी और किसी भाषा का अध्ययन आवश्यक है। खास बात यह भी है कि स्थानीय भाषा का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। और हां! अगर एज फैक्टर की बात की जाए, तो इसमें काफी रिलैक्सेशन है, और 18 से 40 वर्ष के बीच अगर आपकी उम्र है, तो आप अप्लाई कर सकते हैं।

साथ ही रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए उम्र संबंधित छूट भी दी जाएगी। अगर प्रक्रिया की बात करें, तो ऑनलाइन जमा किए गए तमाम आवेदनों के बेसिस पर नियमों को देखते हुए ऑटोमेटेड जेनरेटेड मेरिट लिस्ट के आधार पर यह तमाम रिक्रूटमेंट होगी।

इंडिया पोस्ट भी नए जमाने के हिसाब से खुद को लगातार अपग्रेड कर रहा है, और अब यह सिर्फ चिट्ठियां बांटने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि तमाम सेविंग प्लान से लेकर पेमेंट्स बैंक तक की शुरुआत कर चुका है। ऐसी स्थिति में डाक विभाग में नौकरी आपके कॅरियर के लिए एक अहम् पड़ाव साबित हो सकता है।

- मिथिलेश कुमार सिंह

प्रमुख खबरें

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की

यूक्रेनी अभिनेता Armen Atayan को Mumbai Sessions Court से मिली जमानत

भारत के Renewable Energy क्षेत्र में 2030 तक 220 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद, प्रल्हाद जोशी ने दी जानकारी

ब्राजील के U20 Football मैच में हिंसक झड़प, Referee ने दिखाए 51 Red Card