जम्मू-कश्मीर पर कुरैशी की टिप्पणी पर पाक को भारत की फटकार, कहा- सीमा पार आतंकवाद अस्वीकार्य है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2021

नयी दिल्ली। भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अटूट हिस्सा है और कैसा भी सवाल उठाने से हकीकत नहीं बदल सकती है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यह बात तब कही जब उनसे पाकिस्तान के विदेश मंत्री की ओर से हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों को लिखे गए पत्र के बारे में पूछा गया था जिसमें उन्होंने नयी दिल्ली द्वारा क्षेत्र में जनसंख्या के स्वरूप को बदलने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। बागची ने संवाददाताओं से यह भी कहा कि सीमापार आतंकवाद ‘अस्वीकार्य’ है। उन्होंने कहा, ‘‘ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर भारत का अटूट हिस्सा है। कैसा भी सवाल करने से हकीकत नहीं बदल सकती है। ऐसे ही सीमापार आतंकवाद अस्वीकार्य है और किसी भी प्रकार से इसे उचित ठहराने से यह स्वीकार्य नहीं बन सकता है। ’’

इसे भी पढ़ें: भगोड़े मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण को लेकर डोमिनिका की सरकार से बात कर रही है सरकार: विदेश मंत्रालय

उन्होंने सुरक्षा परिषद से आग्रह किया कि वह भारत का आह्वान करे कि नयी दिल्ली पांच अगस्त, 2019 और उसके बाद के अपने कदमों को पलटे। उल्लेखनीय है कि भारत द्वारा पांच अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान निरस्त किये जाने के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से स्पष्ट कहा है कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त करना उसका आंतरिक मामला है। भारत ने पाकिस्तान को वास्तविकता को स्वीकार करने और भारत विरोधी सभी दुष्प्रचार रोकने की भी सलाह दी थी।

प्रमुख खबरें

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया

New Audi Q3 Luxury SUV भारत में पेश, 204 HP पावर और Quattro AWD के साथ मार्केट में मचाएगी तहलका

Jaipur के SMS Hospital में महिला पर गिरा पंखा, सिर में आए 15 टांके

Achanakmar Tiger Reserve में बाघिन के हमले से युवक की मौत, मुंगेली का मामला