Shaurya Path: India-Pakistan, Doanld Trump 100 Days और India-Canada संबंधी मुद्दों पर Robinder Sachdev से वार्ता

By नीरज कुमार दुबे | Apr 30, 2025

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास कार्यक्रम शौर्य पथ में इस सप्ताह हमने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण संबंधों, भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता और कनाडा में सत्ता परिवर्तन से जुड़े मुद्दों पर विदेश मामलों के जानेमाने विशेषज्ञ श्री रोबिन्दर सचदेव जी से बात की। पेश है विस्तृत साक्षात्कार- 

उत्तर- यह स्पष्ट हो चला है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करेगा ही। सीसीएस की दो बैठक हो चुकी हैं। तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी गयी है। देखना होगा कि पाकिस्तान के खिलाफ कोई सीमित कार्रवाई होती है या मध्यम स्तर की कार्रवाई होती है या लंबी चलने वाली कार्रवाई होती है। उन्होंने कहा कि देश का रक्षा बल पूरी तरह तैयार है और इशारे का इंतजार है। उन्होंने कहा कि इस बार अच्छी बात यह है कि सैन्य कार्रवाई से पहले ही भारत ने वैश्विक समुदाय को भरोसे में ले लिया है और पाकिस्तान की कारगुजारियों की सूची उन्हें दी है जिससे इस्लामाबाद पर चारों ओर से दबाव पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: China Rare Earth Minerals, India-US Relation और China-Taiwan संबंधी मुद्दों पर Robinder Sachdev से वार्ता

प्रश्न-2. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ व्यापार वार्ता अच्छी चल रही है और लगता है कि जल्द ही समझौता हो जायेगा। इसे कैसे देखते हैं आप? साथ ही एक और सवाल यह है कि ट्रंप के पहले 100 दिनों के कार्यकाल को कैसे आंकते हैं आप?

उत्तर- जहां तक ट्रंप के 100 दिनों की बात है तो यह धमाकेदार रहे। उन्होंने जो टैरिफ वॉर शुरू की है उससे पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। अमेरिका में भी इसको लेकर नाराजगी देखने को मिली है लेकिन ऐसा भी प्रतीत हो रहा है कि इस टैरिफ वॉर से लंबे समय में अमेरिका को फायदा होगा इसलिए ट्रंप की रेटिंग फिर से बढ़नी शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि जहां तक भारत के साथ व्यापार समझौते की बात है तो निश्चित रूप से वार्ताओं में प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ शुल्क पर वार्ता ‘‘बहुत अच्छी चल रही है’’ और उन्हें लगता है कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता हो जाएगा।

प्रश्न-3. कनाडा में हुए सत्ता परिवर्तन से क्या अब भारत के साथ उसके रिश्ते सहज हो जायेंगे? साथ ही खालिस्तान समर्थक ताकतों को चुनाव में हरा कर जनता ने क्या संदेश दिया है?

उत्तर- कनाडा के साथ भारत के रिश्ते बहुत ज्यादा सहज हो जायेंगे यह बात कहना अभी जल्दबाजी होगी क्योंकि वहां जस्टिन ट्रूडो की पार्टी ही सत्ता में वापस लौटी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका से बिगड़े रिश्तों के चलते कनाडा को अब नये बाजार चाहिए होंगे और इसके लिए उन्हें भारत आना ही पड़ेगा लेकिन इसमें अभी समय लगेगा। उन्होंने कहा कि खालिस्तानी तत्वों को चुनावों में मिली हार से हम खुश हो सकते हैं लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि कनाडा में प्रमुख चुनावी मुद्दा यह था कि कौन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का मुकाबला कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस बार वहां स्थानीय से ज्यादा इस मुद्दे पर वोट पड़े हैं कि अमेरिका का मुकाबला कौन कर सकता है।

प्रमुख खबरें

ICC T20I रैंकिंग में Abhishek Sharma फिर नंबर 1 बने, Ishan Kishan छूटे पीछे

तमिलनाडु के 30 ITI में शुरू हुईं आधुनिक इलेक्ट्रिकल लैब्स, CM Vijay ने किया उद्घाटन

Delhi Serial Blasts: 29 अक्टूबर 2005 को बम धमाकों से दहल गई थी राजधानी, 60 लोगों की हुई थी मौत

WPL 2027 Auction में UP Warriorz ने Sophie Molineux को 1.10 करोड़ में खरीदा