देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8,309 नए केस, 544 दिनों में सबसे कम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2021

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8,309 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,80,832 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,03,859 हो गई है, जो कि पिछले 544 दिनों में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार 236 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,68,790 हो गई। देश में लगातार 52वें दिन भी कोविड-19 के नए मामले 20,000 से कम आए हैं। वहीं पिछले 155 दिनों से संक्रमण के दैनिक नए मामलों की संख्या 50,000 से कम है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में दक्षिण अफ्रीका से लौटा यात्री निकला कोरोना पॉजिटिव, ओमीक्रोन वेरिएंट की नहीं हुई है पुष्टि

देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,40,08,183 हो गई। वहीं मृत्यु दर 1.36 फीसदी है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 122.41 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध