भारत के मंगेश चंद्रन ने जीता हास्टिंग्स अंतरराष्ट्रीय शतरंज का खिताब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2020

चेन्नई। भारत के पी मंगेश चंद्रन ने इंग्लैंड के हास्टिंग्स में नौ दौर में अजेय रहते हुए प्रतिष्ठित 95वें हास्टिंग्स अंतरराष्ट्रीय शतरंज कांग्रेस का खिताब जीत लिया। ग्रैंडमास्टर चंद्रन ने रविवार को अंतिम दौर में हमवतन ग्रैंडमास्टर जीए स्टेनी के साथ 33 चाल में ड्रा खेलते हुए संभावित नौ में से 7.5 अक जुटाकर खिताब अपने नाम किया। चंद्रन ने आठवें दौर में हमवतन ग्रैंडमास्टर दीप सेनगुप्ता को हराया था।

स्टेनी 6.5 अंक के साथ छठे स्थान पर रहे जबकि भारत की महिला ग्रैंडमास्टर आर वैशाली छह अंक के साथ 10वें स्थान पर रही। दो अन्य भारतीयों दीप सेनगुप्ता और स्वयम्स मिश्रा ने समान छह अंक के साथ क्रमश: 13वां और 14वां स्थान हासिल किया। फ्रांस के रोमेन एडवर्ड सात अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi निर्वाचन आयोग पर भ्रम फैलाने के लिए पद से दें इस्तीफा: Mohan Yadav

Middle East में तनाव बढ़ने से Global Oil Supply पर असर, Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Asian Games में गोल्ड से बस एक छलांग दूर थीं Ancy Sojan, चीन की खिलाड़ी ने आखिरी दांव से मारी बाजी

Election Commission की निष्पक्षता पर सवाल उठाने का कांग्रेस को हक नहीं: Samrat Choudhary