भारत की स्ट्राइकर लालरेम्सियामी बनीं राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2020

लुसाने। भारतीय फारवर्ड लालरेम्सियामी को 2019 की एफआईएच की सर्वश्रेष्ठ उदीयमान महिला खिलाड़ी चुना गया । अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। भारत की 19 वर्ष की स्ट्राइकर ने अर्जेंटीना की जूलिएटा जांकुनास और नीदरलैंड की फ्रेडरिक माटला को हराया जो दूसरे और तीसरे स्थान पर रही । 

इसे भी पढ़ें: विवादों में घिरी भारतीय कबड्डी टीम,अचानक पाकिस्तान दौरे पर जाने की होगी जांच

हिरोशिमा में एफआईएच सीरिज फाइनल्स में भारत ने ओलंपिक क्वालीफायर्स में जगह बनाने की होड़ में शामिल आठ दूसरी टीमों को हराया । भारत ने अमेरिका को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट के दौरान लालरेम्सियामी के पिता का निधन हो गया था लेकिन इस दुख को झेलते हुए उसने खेलने का फैसला किया। उसने बाद में कहा ,‘‘ मैं चाहती थी कि मेरे पिता को मुझ पर गर्व हो । इसलिये मैने रूकने और खेलने का फैसला किया।’’

इसे भी पढ़ें: पहली बार भारत दौरे पर आए पाकिस्तान टीम के आखिरी सदस्य का हुआ निधन

मिजोरम के छोटे से गांव से निकली लालरेम्सियामी ने कहा कि मेरे गांव में हाकी काफी मशहूर नहीं है । बहुत कम लोग खेलते हैं लेकिन मेरी हमेशा से हाकी में रूचि थी । यही वजह है कि मैने थेंजाल जाने का फैसला किया जो मेरे गांव से काफी दूर था। मुझे शुरूआती साल होस्टल में बिताने पड़े।’’

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें