भारत, दक्षिण अफ्रीका ने WTO से ई-कॉमर्स व्यापार पर सीमा शुल्क रोक के मुद्दे पर विचार करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2019

नयी दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से ई-कॉमर्स व्यापार पर सीमा शुल्क रोक के मुद्दे पर नए सिरे से विचार करने को कहा है। रोक की यह अवधि दिसंबर में समाप्त हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: विकासशील देशों को WTO में मिलने वाले छूट पर सवाल विभेदकारी: प्रभु

डब्ल्यूटीओ में संयुक्त रूप से दिए गए ज्ञापन में दोनों देशों ने कहा कि साधारण परिषद को ई-कॉमर्स रोक से संबंधित सभी मुद्दों पर तत्काल आधार पर विचार करना चाहिए। उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि भारत रोक को हटाना चाहता है और आयात शुल्क लगाने के पक्ष में है। इससे उसके घरेलू उद्योग और राजस्व का संरक्षण हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें: भारत ने व्यापार घाटा कम करने के लिए उठाया ये बड़ा कदम

1998 से रोक की यह अवधि बार बार दो साल के लिए बढ़ाई गई है। दोनों देशों का कहना है कि इससे विकासशील देशों को अनुमानत: 10 अरब डॉलर का राजस्व नुकसान हो रहा है। 

 

प्रमुख खबरें

Hajipur Lok Sabha Election 2024: पिता के गढ़ में जीत पाएंगे चिराग पासवान, राजद के शिवचंद्र राम से है मुकाबला

मयंक यादव का साथ नहीं छोड़ रही बुरी किस्मत! टी20 वर्ल्ड कप के लिए टिकट कटने से पहले ही बिगड़ गया खेल

NDA से हटने के बाद अकाली दल के पीछे पड़ी केंद्रीय एजेंसियां, सुखबीर बादल ने लगाया बड़ा आरोप

बीड में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री को बड़ा झटका! पूर्व मंत्री ने जय महाराष्ट्र पार्टी बनाने का किया फैसला