देश में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में करीब 3300 की मौत और 3.62 लाख नए केस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2021

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 3,60,960 नये मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 1,79,9,267 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक 3,293 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या दो लाख को पार कर गई है। आंकड़ों के मुताबिक 1,48,17,371 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि बीमारी से मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि 29,78,709 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जो संक्रमण के कुल मामलोंका 16.55 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर और घटकर 82.33 प्रतिशत हो गई है।

प्रमुख खबरें

US-Russia Sanctions 2026 | रूसी तेल पर कड़े प्रतिबंध, यूरेनियम पर राहत: जानें अमेरिकी दोहरे रुख के पीछे की पूरी कहानी

Bigg Boss 20 Update: YUNG DSA फूट-फूटकर रोए, Gullu बनें घर के नये कैप्टन, Mahi Vij और Amrapali Dubey का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Nigeria में अवैध खनन के आरोप में पकड़े गए कम से कम 33 लोगों की हिरासत में मौत

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज