अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, जसप्रीत बुमराह की वापसी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 01, 2026

नयी दिल्ली, एक सितंबर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए मंगलवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया लेकिन उनका चयन फिटनेस स्वीकृति पर निर्भर करेगा। चयनकर्ताओं ने इस महीने के अंत में आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए चुनी गई टीम के समान ही टीम का चयन किया है। अफगानिस्तान की ‘मेजबानी’ में भारत के खिलाफ तीन टी20 मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान घुटने में चोट लगने के बाद टीम से बाहर हुए बुमराह की भारतीय टीम में वापसी हुई है। चोट के कारण वह श्रीलंका के खिलाफ भारत की दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में भी नहीं खेल सके थे। भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन,इशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

नोट: बुमराह, रेड्डी, वाशिंगटन और राणा का चयन फिटनेस स्वीकृति पर निर्भर।

प्रमुख खबरें

मानहानि मामले में Delhi Court ने YouTuber Dhruv Rathee के खिलाफ Bailable Warrant जारी किया

Health Tips: मुलेठी से Acidity और Weight Loss में राहत, जानिए आयुर्वेद में इसके फायदे

केरलम में Waqf Board का पुनर्गठन, IUML नेता मायिन हाजी बने नए अध्यक्ष

White House का सबसे छोटा कार्यकाल! ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी की 5 दिन में छुट्टी क्यों? क्या गलती हुई