UN में भारत ने दाऊद को लेकर साधा पाकिस्तान पर निशाना, कहा- मुंबई धमाका करने वालों को दी गई 5 स्टार सुविधा

By अभिनय आकाश | Jan 19, 2022

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे को लेकर एक बार फिर वैश्विक मंच पर पाकिस्तान की क्लास लगाई है और वहीं दुनिया के देशों के दोहरे मानदंडों को लेकर भी सवाल उठाया। भारत ने 1993 के सीरियल ब्लास्ट के लिए जिम्मेदार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान में मिले संरक्षण का मसला भी उठाया। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कहा कि 1993 के मुंबई बम विस्फोटों के लिए जिम्मेदार सिंडिकेट को न केवल पडो़सी मुल्क में संरक्षण दिया गया बल्कि उन्हें फाइव स्टार सुविधा भी मुहैया कराई गई। दाऊद इब्राहिम का नाम लिए बिना भारत ने यूएन में कहा कि ये लोग पाकिस्तान में ही छिपे हैं। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के जेल में 86 साल की सजा काट रही पाकिस्तान की साइंटिस्ट Dr Aafia Siddiqui, लेडी अलकायदा के नाम से है मशहूर

बता दें कि अगस्त 2020 में पाकिस्तान ने पहली बार इस बात को स्वीकार किया दाऊद इब्राहिम उनके देश में है, जिसके बाद सरकार ने 88 आतंकी संगठनों और उनके नेताओं पर पाबंदी लगाई थी, जिसमे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भी नाम शामिल है।दाऊद ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से 12 मार्च 1993 में मुंबई में 13 धमाकों को अंजाम दिया था, जिसमे 257 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 750 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

21 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar को ब्रिटिश सेना ने किया था गिरफ्तार

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान