शुक्रवार से शुरू होगा भारत और अमेरिका का संयुक्त युद्ध अभ्यास, बढ़ाएंगे रक्षा सहयोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2021

नयी दिल्ली।भारत और अमेरिका द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को और बढ़ाने के लिए शुक्रवार से अलास्का में 15 दिन का सैन्य अभ्यास शुरू करेंगे। भारतीय सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘युद्ध अभ्यास’ नाम के इस सैन्याभ्यास के 17वें संस्करण का आयोजन अलास्का में ज्वाइंट बेस एलमंडोर्फ रिचर्डसन में 15 से 29 अक्टूबर तक किया जाएगा। इसमें भारतीय जत्थे में भारतीय सेना की इन्फेंट्री बटालियन के 350 जवान शामिल होंगे। इस अभ्यास का पिछला संस्करण फरवरी में बीकानेर की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया गया था।

इसे भी पढ़ें: मुंबई में फुटपाथ पर सोने को लेकर दो लोगों में विवाद, एक ने दूसरे के चाकू मारकर की हत्या

सेना ने कहा, ‘‘यह अभ्यास दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ाने की दिशा में एक और कदम है। अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच समझ, सहयोग और अंतर-सक्रियता को बढ़ाना है।’’ उसने कहा कि सैन्याभ्यास में ठंडी जलवायु स्थिति में सामूहिक सैन्य व्यूह-रचनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और इसका प्रमुख उद्देश्य एक दूसरे से सर्वश्रेष्ठ तरीकों को सीखना तथा रणनीतिक स्तर की युक्तियों को साझा करना है। पिछले कुछ साल में भारत-अमेरिका के रक्षा संबंध बढ़े हैं। जून 2016 में अमेरिका ने भारत को ‘बड़ा रक्षा साझेदार’ बताया थाा।

प्रमुख खबरें

Surya Tilak: मध्य प्रदेश के इस मंदिर में रोजाना होता है श्रीराम का सूर्य तिलक, सदियों से चली आ रही ये परंपरा

Kanguva Box Office Prediction | बाहुबली, पुष्पा और केजीएफ जैसी बड़ी फिल्मों को मात देगी एक्शन मूवी कांगुवा? हॉलीवुड के विजुअल एक्सपीरियंस का मिलेगा अनुभव

चरणजीत सिंह चन्नी ने स्टंटबाजी वाले बयान पर दी सफाई, कहा- सशस्त्र बलों के जवानों पर हमें गर्व है

राहुल गांधी राय बरेली और अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चुनाव हारेंगे : Keshav Prasad Maurya