नहीं टलेगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का मैच, सौरव गांगुली ने कहा- SA का दौरा करेगें टीम में चुने गये भारतीय खिलाड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2021

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मंगलवार को कहा कि फिलहाल दक्षिण अफ्रीका दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा और कोविड-19 के नए प्रारूप के सामने आने से जुड़ी स्थिति पर वे करीबी नजर रखे हुए हैं। कोविड-19 के नए प्रारूप के फैलने को लेकर चिंता बढ़ रही है जिसका नाम ओमीक्रोन है। इसका पहला मामला दक्षिण अफ्रीका में सामने आया। गांगुली ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘अब तक की स्थिति के अनुसार दौरा होगा। हमारे पास फैसला करने के लिए अब भी समय है।

इसे भी पढ़ें: नये साल पर जश्न नहीं मना सकेंगे लोग, इस बड़े राज्य की सरकार ने जारी किए नये आदेश

पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने खराब फॉर्म से जूझ रहे आलराउंडर हार्दिक पंड्या का समर्थन करते हुए वहा कि वह पूर्ण फिटनेस हासिल करने के बाद टीम में अपनी जगह दोबारा हासिल कर लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘वह अच्छा क्रिकेटर है। वह फिट नहीं है, यही कारण है कि वह टीम में नहीं है। वह युवा है, मैं उम्मीद करता हूं कि वह चोट से उबरने के बाद वापसी करेगा।

प्रमुख खबरें

Ibrahim Zadran बने अफगानिस्तान के नए T20I कप्तान, दबाव में सही फैसले लेने पर जोर

Haryana के Nuh में अवैध डेयरियों पर छापा, 7500 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद

Kanpur Police ने 5600 करोड़ के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 2 अरेस्ट

BRICS Summit में अनाज व्यापार मंच और चार किसान केंद्रित पहलों को मिली मंजूरी