कश्‍मीर से कर्फ्यू हटाने तक भारत से नहीं होगी कोई बातचीत: इमरान खान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कहा कि अगले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सत्र में वह कश्मीर मुद्दा इतने जोरदार तरीके से उठाएंगे कि जैसा पहले कभी नहीं हुआ होगा। रेडियो पाकिस्तान की खबर के मुताबिक खान ने कहा कि भारत के साथ वार्ता तब तक नहीं हो सकती, जब तक कि वह (नयी दिल्ली) कश्मीर में कर्फ्यू नहीं हटा लेता है और अनुच्छेद 370 हटाने के अपने फैसले को रद्द नहीं कर देता है। 

इसे भी पढ़ें: मोदी ने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया तो विपक्ष को होने लगी परेशानी: अमित शाह

प्रधानमंत्री खान ने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ सोमवार को न्यूयार्क में अपनी बैठक के दौरान शांति प्रक्रिया बहाल करने पर जोर देंगे। उन्होंने कहा कि यदि वार्ता फिर से शुरू नहीं होती है और अफगान चुनावों में तालिबान हिस्सा नहीं लेता है तो यह एक त्रासदी होगी। दरअसल, कुछ दिन पहले ट्रंप ने कहा था कि तालिबान के साथ वार्ता बंद हो गई है। इसके बाद इस बारे में खान का यह बयान आया है। 

प्रमुख खबरें

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश