ज़रूरत के वक्त दुनिया भर में सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध, मिसाइल हमलों के बीच भारतीय वायुसेना C-17 ग्लोबमास्टर लेकर पहुंची

By अभिनय आकाश | Jun 24, 2025

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और संघर्ष प्रभावित इलाकों की गंभीर स्थिति को देखने हुए भारत सरकार लगातार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में भारतीय वायुसेना ने जॉर्डन और मिस्र से सी-17 ग्लोबमास्टर विमानों के जरिए भारतीय नागरिकों और मित्र देशों के लोगों को सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू कर दिया है। भारतीय वायुसेना एक बार फिर फर्स्ट रिस्पांडर की भूमिका निभाते हुए संकट के इस समय में न सिर्फ देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। भारतीय वायुसेना का ये कदम दर्शाता है कि जब भी दुनिया में कहीं संकट आता है, भारत पीछे नहीं हटता और सबसे पहले मदद के लिए पहुंचता है। इसे देखा भी जा सकता है। जिस दिन से ईरान और इजरायल के बीच माहौल बिगड़ा। उसके बाद से ही लगातार उस क्षेत्र में फंसे भारतीयों को निकाला जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: सीजफायर को लेकर ट्रंप दावे ही कर रहे थे, मिसाइल दाग कर खामनेई ने दिया ऐसा बयान, हिला अमेरिका

नयी दिल्ली और तीनों मिशनों के बीच जटिल और समन्वित प्रयास ने इजराइल में भारतीयों को बड़ी राहत दी है, जो लगातार गूंजते सायरन से जूझ रहे थे और ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले से बचने के लिए अक्सर बंकरों और सुरक्षित कमरों में शरण ले रहे थे। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने निकासी प्रयास के सभी पहलुओं की देखरेख के लिए पिछले सप्ताह सातों दिन 24 घंटे काम करने वाला एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया था। नियंत्रण कक्ष ने बदलती स्थिति के अनुसार सलाह जारी कर, भारतीय नागरिकों को एक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करने का निर्देश दिया और पूरे इजराइल में भारतीय नागरिकों की विस्तृत जानकारी जुटाई और हजारों फोन कॉल और ईमेल का जवाब दिया। 

प्रमुख खबरें

Investors का भरोसा बढ़ाने पर SEBI का जोर, Asset ट्रांसफर से लेकर Buyback तक बदले नियम

Hormuz Strait खुलते ही India का बड़ा दांव, Russia-UAE से रिकॉर्ड तेल खरीदकर बदली रणनीति

Consumer Rights पर सरकार सख्त, Storia-English Oven के Misleading Ads पर बैन और जुर्माना

हॉकी में भारत की बेटियों का डंका! New Zealand को रौंदकर जीता Nations Cup, Pro-League में जगह पक्की