एयरफोर्स ने ऑक्सीजन के खाली कंटेनर विमान के जरिये फिलिंग स्टेशन तक पहुंचाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2021

नयी दिल्ली/हैदराबाद।  भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने शुक्रवार को चिकित्सीय ऑक्सीजन के खाली कंटेनरों को विमान के जरिये देश के विभिन्न फिलिंग स्टेशनों पर पहुंचानेका काम शुरू किया। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर वायुसेना अपने विमानों के जरिये स्वास्थ्य कर्मियों और दवाओं को भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने में नागरिक प्रशासन की मदद कर रही है। वहीं तेलंगाना ने ओडिशा से चिकित्सीय ऑक्सीजन मंगाने के लिए वायुसेना के दो मालवाहक विमानों की सेवा ली है। अधिकारियों ने बताया कि वायुसेना ने सी-17 और आईएल-76 भारी मालवाहक विमानों को ऑक्सीजन के खाली कंटेनरों को फिलिंग स्टेशन तक पहुंचाने के काम पर लगाया है। उन्होंने बताया कि कंटेनर भरने के बाद उन्हें रेल या सड़क मार्ग से विभिन्न अस्पतालों तक पहुंचाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि ऑक्सीजन से भरे कंटेनर की ढुलाई सैन्य विमानों से नहीं की जाती क्योंकि इस गैस को ज्वलनशील माना जाता है और इससे विमान को खतरा हो सकता है।

प्रमुख खबरें

The Three Loves Theory: उतार-चढ़ाव भरे पहले दो प्यार के बाद तीसरा रिलेशनशिप कैसे लाता है जिंदगी में सच्चा सुकून?

Nepal बाढ़ के खतरे पर Bihar CM का एक्शन! NDRF-SDRF टीमें तैनात, तैयारी युद्धस्तर पर

रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा के किसानों को मिल सकता है नायाब तोहफा

Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, जानें सावन पूर्णिमा पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त