भारतीय राजदूत ने कहा- जब तक हर भारतीय अपने देश नहीं पहुंच जाता तब तक दूतावास का काम जारी रहेगा

By अभिनय आकाश | Feb 24, 2022

यूक्रेन में भारत के राजदूत ने देश में भारतीयों से अपील की कि वे वर्तमान स्थिति का सामना शांत रहकर और धैर्य के साथ करें। पार्थ सत्पथी ने भारतीयों के लिए जारी एक संदेश में कहा कि यूक्रेन में हमारा दूतावास खुला है और लगातार काम कर रहा है। युद्ध के चलते एयर स्पेस बंद कर दिया गया है जिसके चलते स्पेशल फ्लाइट प्रभावित हुई हैं। इस स्थिति में मेरी यहां यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों से अपील है कि आप जहां हैं, वहीं रहें। 

कतर के रास्ते लौट सकते हैं भारतीय यात्री

केंद्र सरकार ने कहा कि यूक्रेन से भारतीय यात्री कतर के रास्ते लौट सकते हैं। दरअसल, विमानन उद्योग के विशेषज्ञों का कहना है कि यू्क्रेन का वायु क्षेत्र खुलने के बाद ही वहां से यात्री उड़ानें फिर से शुरू होंगी। अभी 20,000 भारतीय यूक्रेन में फंसे हुए हैं। उनमें से ज्यादातर छात्र हैं। चूंकि रूस के सैन्य आक्रमण के चलते यूक्रेन के वायु क्षेत्र को बंद कर दिया गया है, ऐसे में अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे कतर-भारत उड़ानों में सवार होने के लिए यूक्रेन से कैसे यात्रा करेंगे। कतर-भारत उड़ानें सामान्य रूप से परिचालित हो रही हैं। 

प्रमुख खबरें

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें