भारतीय-अमेरिकी मीना शेषमणि को बनाया गया ‘यूएस सेंटर फॉर मेडिकेयर’ का निदेशक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2021

वाशिंगटन। भारतीय-अमेरिकी स्वास्थ्य नीति विशेषज्ञ डॉ. मीना शेषमणि को ‘यूएस सेंटर फॉर मेडिकेयर’ का निदेशक नियुक्त किया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नेतृत्व में उन्होंने सत्ता हस्तांतरण के दौरान स्वास्थ्य एवं मानव सेवा एजेंसी समीक्षा दल के साथ भी काम किया था। शेषमणि 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों, दिव्यांगों और गुर्दे की बीमारी से पीड़ित लोग,जो ‘मेडिकेयर कवरेज’ पर निर्भर हैं, की सेवा करने में संस्थान के प्रयासों का नेतृत्व करेंगी। ‘सेंटर फॉर मेडिकेयर’ के उप प्रशासक एवं निदेशक के रूप में डॉ. शेषमणि का कार्यकाल छह जुलाई से शुरू हुआ।

इसे भी पढ़ें: नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता की विजेता बनी 14 साल की पहली अफ्रीकी-अमेरिकी

सीएमएस (मेडिकेयर एवं मेडिकेड सेवाओं के केन्द्रों) प्रशासक चिक्विटा ब्रूक्स-लासुर ने कहा, ‘‘ एक स्वास्थ्य देखभाल कार्यकारी, स्वास्थ्य अर्थशास्त्री, चिकित्सक और स्वास्थ्य नीति विशेषज्ञ के रूप में मीना शेषमणि सीएमएस के लिए काम करेंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मेडिकेयर पर भरोसा करने वाले लोगों को गुणवत्तापरक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना, जैसा कि हम करते आए हैं और इसे आगे बढ़ाना सीएमएस की प्राथमिकता है। मैं खुश हूं कि डॉ. शेषमणि उप प्रशासक और सेंटर फॉर मेडिकेयर के निदेशक के रूप में इस संबंध में एक नया दृष्टिकोण पेश करेगी कि स्वास्थ्य नीति का रोगियों के वास्तविक जीवन पर क्या असर पड़ता है।’’ शेषमणि ने ‘ब्राउन यूनिवर्सिटी’ से बिजनेस इकोनॉमिक्स में बीए ऑनर्स किया है। ‘यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया स्कूल ऑफ मेडिसिन’ से एमडी और ‘ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय’ से स्वास्थ्य अर्थशास्त्र में पीएचडी की है।

प्रमुख खबरें

अब ट्रेन छूट गई, बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते... अखिलेश के अयोध्या दौरे की चर्चा पर ब्रजेश पाठक का तंज

KL Rahul के संयम और गेंदबाजों के दम पर भारत ने New Zealand को चार रन से हराया

Neeb Karori Baba पर बनी 450 करोड़ की हिट फिल्म Hanuman Ansh 27 नवंबर को Sony LIV पर आएगी

PICTES के तहत कंप्यूटर शिक्षकों का DA अब 181 से बढ़कर 221% हुआ, वेतन में होगा इजाफा