अमेरिका में कई स्थानों पर भारतीय-अमेरिकियों ने मनाई छठ पूजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका में मुख्य रूप से बिहार, झारखंड एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के भारतीय-अमेरिकियों ने सूर्य भगवान की पूजा कर छठ पर्व मनाया। ऐतिहासिक पोटोमैक नदी, न्यूजर्सी में झील और मकानों में बने अस्थायी जलाशयों समेत देशभर में विभिन्न जलाशयों पर समुदाय के सदस्यों ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी के नियम का पालन सुनिश्चित करते हुए छठ पूजा की। सैंकड़ों भारतीय-अमेरिकी श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को सूर्यास्त और शनिवार को सूर्योदय की पूजा समेत त्योहार से जुड़े सभी कार्यक्रम जूम और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर देखे। छठ मुख्य रूप से बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश में मनाया जाने वाला प्राचीन हिंदू त्योहार है। इस दौरान लोग व्रत रखते हैं, नदियों में स्नान करते हैं और सूर्य भगवान की पूजा करते है। चार दिन तक मनाया जाने वाला यह त्योहार शनिवार सुबह समाप्त हुआ। 

प्रमुख खबरें

Nobel Prize विनर Demis Hassabis का बड़ा दावा: इंसानी दिमाग से तेज होगा AGI, निगरानी के लिए बने Global Body

China Economy संकट: 3 साल के निचले स्तर पर पहुंची GDP Growth, कमजोर Domestic Demand ने बढ़ाई बीजिंग की टेंशन

Kudankulam Data Leak: परमाणु परियोजना में बड़ी सेंधमारी का दावा, जांच में जुटी भारत की Cyber Security एजेंसियां

Railway Projects और Semiconductor पर ₹2.19 लाख करोड़ का निवेश: Cabinet के इन 7 फैसलों से Industrial Growth को मिलेगी रफ्तार