गलवान में हारे अब किडनैपिंग के सहारे: किशोर को लेकर भारतीय सेना ने PLA से किया संपर्क, कहा- प्रोटोकॉल के तहत भेजें वापस

By अभिनय आकाश | Jan 20, 2022

चीन की नापाक हरकत थमने का नाम नहीं ले रही है। अरुणाचल प्रदेश में चीन ने एक 17 साल के किशोर का अपहरण कर लिया है। चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के द्वारा अरुणाचल प्रदेश के एक लड़के को कथित तौर पर किडनैप किए जाने के मामले में भारतीय सेना ने अपनी ओर से प्रयास शुरू कर दिए हैं। भारतीय सेना ने चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) से लापता एक लड़के मिराम टैरोन का पता लगाने और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार उसे वापस करने की मांग की है। सेना की ओर से बताया गया है कि हॉटलाइन के स्थापित तंत्र के माध्यम से पीएलए से संपर्क साधा गया है। भारतीय सेना ने पीएलए से उनके क्षेत्र में किशोर का पता लगाने और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार उसे वापस करने के लिए सहायता मांगी गई है। 

इसे भी पढ़ें: चीनी सेना ने किया किशोर का अपहरण, राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता

घटना उस स्थान के पास घटी जहां से सांगपो नदी अरुणाचल प्रदेश में भारत में प्रवेश करती है। सांगपो को अरुणाचल प्रदेश में सियांग और असम में ब्रह्मपुत्र कहा जाता है। सितंबर 2020 में पीएलए ने अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले से पांच युवकों का अपहरण कर लिया था और लगभग एक सप्ताह के बाद उन्हें छोड़ा था। ताजा घटना ऐसे समय में हुई है जब भारतीय सेना का अप्रैल 2020 से पूर्वी लद्दाख में पीएलए के साथ गतिरोध जारी है। 

प्रमुख खबरें

TTD को गाय के नाम पर बेचा मिलावटी घी, ED ने Sukriti Foods के Kailash Mangala को दबोचा

पेट्रोल की कीमत 390 रुपए के पार, गधा लेकर पाकिस्तान की असेंबली में घुस गए इमरान खान की पार्टी के नेता

एशियाई खेलों में Manu Bhakar की अगुवाई में उतरेगा 30 सदस्यीय भारतीय शूटिंग दल

1965 War के हीरो Alfred Tyrone Cooke का निधन, IAF ने दी श्रद्धांजलि