भारतीय आक्रमण बेहतरीन लेकिन स्पिनरों को आस्ट्रेलिया में होगी परेशानी: पोंटिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2019

मेलबर्न। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारतीय तेज आक्रमण की तारीफ की लेकिन कहा कि भारतीय स्पिनरों को आस्ट्रेलिया में परेशानी पेश आयेगी और मेजबान आक्रमण का पलड़ा भारी होगा। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा जैसे तेज गेंदबाजों के दम पर भारत टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा है।

तीनों ने पिछले सत्र में आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। पोंटिंग ने कहा कि भारत के पास भले ही मजबूत गेंदबाजी आक्रमण हो , लेकिन उसके स्पिनर आस्ट्रेलिया में लय कायम नहीं रख सकेंगे। उन्होंने क्रिकेट डाट काम डाट एयू से कहा, ‘‘भारत के गेंदबाज शानदार हैं ।

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पारी और 48 रनों से हराया, सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा

बुमराह और शमी पिछले कुछ साल से अच्छा खेल रहे हैं। उमेश यादव और ईशांत शर्मा को मिलाकर भारत का तेज आक्रमण अच्छा है।’’ उन्होंने कहा,‘‘इनके साथ स्पिनर अश्विन और जडेजा को जोड़ दे तो भारत का आक्रमण अच्छा दिखता है। लेकिन उसके स्पिनरों को आस्ट्रेलिया में दिक्कत आयेगी। आस्ट्रेलिया में भारतीय स्पिनरों की तुलना में नाथन लियोन का रिकार्ड बेहतर है।’’ पोंटिंग ने कहा कि आस्ट्रेलियाई गेंदबाजी में विविधता है जिससे वह दूसरी टीमों से बेहतर साबित होती है। 

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प