इस साल कर्मचारियों के वेतन औसतन 9.6 प्रतिशत बढ़ाएंगी भारतीय कंपनियां : रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2024

देश में कंपनियां अपने कर्मचारियों के वेतन में 2024 में औसतन 9.6 प्रतिशत की वृद्धि कर सकती हैं। यह पिछले साल की वेतन वृद्धि के बराबर है। परामर्श कंपनी ईवाई की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।

रिपोर्ट में यह भी कहा कि कुल मिलाकर नौकरी छोड़ने की दर पिछले साल 2022 के 21.2 प्रतिशत से घटकर 18.3 प्रतिशत रह गई है। अगले कुछ साल में इसमें और कमी आने की संभावना है।

रिपोर्ट कहती है कि ई-कॉमर्स क्षेत्र में 2024 में सबसे अधिक 10.9 प्रतिशत वेतनवृद्धि की उम्मीद है। इसके बाद वित्तीय सेवा क्षेत्र में 10.1 प्रतिशत की वेतनवृद्धि का अनुमान है। इसमें कहा गया है कि पेशेवर सेवा क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन वेतन 2024 में 10 प्रतिशत बढ़ेगा।

यह रिपोर्ट विभिन्न क्षेत्रों की 80 कंपनियों से मिली जानकारी पर आधारित है। इन कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या औसतन 5,000 से 10,000 के बीच है। इसमें कहा गया है कि भारतीय कंपनियां 2024 में औसतन 9.6 प्रतिशत वेतनवृद्धि देंगी, जो 2023 की वास्तविक वृद्धि के समान है।

प्रमुख खबरें

Amit Shah ने पंचकूला में वाजपेयी की कांस्य प्रतिमा का उद्घाटन किया, दिल्ली में खुलेंगी अटल कैंटीन

Delhi में छह अतिरिक्त वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे: CM Rekha Gupta

Delhi: नरेला में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो वांछित अपराधी घायल

Chitradurga Bus Accident मामले की जांच कराई जाएगी: CM Siddaramaiah