टीम इंडिया करेगी ऑस्ट्रेलिया दौरा, पृथ्कवास के दौरान मिलेगा प्रैक्टिस करने का मौका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2020

सिडनी। भारतीय टीम के अगले महीने शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी और कैनबरा सीमित ओवरों की श्रृंखला की मेजबानी की दौड़ में आगे चल रहे हैं। भारतीय टीम को पहले इस दौरे को ब्रिस्बेन से शुरू करना था लेकिन क्वींसलैंड राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी बाहर से आने वालों को 14 दिवसीय पृथकवास अवधि के दौरान अभ्यास की अनुमति नहीं देंगे। ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम सिडनी से इस दौरे को शुरू कर सकती है और इस शहर में उन्हें पृथ्कवास के दौरान अभ्यास का मौका मिल सकता है। यह पता चला है कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) छह सीमित ओवरों के मैचों (तीन एकदिवसीय एवं तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला) में से चार की मेजबानी करेगा। कैनबरा का मनुका ओवल बाकी दो मैचों की मेजबानी कर सकता है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार