ऑस्ट्रेलिया दौरे से मुंबई पहुंचे भारतीय क्रिकेटरों को सात दिन घर में पृथकवास पर रहने की सलाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2021

मुंबई।ऑस्ट्रेलिया दौरे से गुरुवार की सुबह यहां पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पांच सदस्यों को अगले सात दिन तक घर में पृथकवास पर रहने की सलाह दी गयी है। भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे, सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर, सलामी बल्लेबाज पृथ्वी सॉव और मुख्य कोच रवि शास्त्री आस्ट्रेलिया से गुरुवार की सुबह मुंबई पहुंचे। बृहनमुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को सात दिन तक घर में पृथकवास पर रहने की सलाह दी गयी है।’’

इसे भी पढ़ें: धोनी से तुलना किए जाने पर पंत ने कहा, 'खुद का बनाना चाहता हूँ नाम'

कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद भारत ने मंगलवार को ब्रिसबेन में चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीती और इस तरह से बोर्डर-गावस्कर ट्राफी अपने पास बरकरार रखी। रहाणे, शास्त्री, रोहित, शार्दुल और सॉव का मुंबई पहुंचने पर मुंबई क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने स्वागत किया। रहाणे ने टीम की जीत का जश्न मनाने के लिये केक भी काटा।

प्रमुख खबरें

Pakistan Govt Crisis: शहबाज जाएंगे, नवाज आएंगे, पाकिस्तान में फिर होगा चुनाव?

मुंबई उत्तर लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा के पीयूष गोयल का मुकाबला कांग्रेस के भूषण पाटिल से होगा

Baramati का रेलवे स्टेशन अपनी बदहाली पर बहा रहा आँसू, 50 साल से नहीं बदले हालात

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन