मोदी सरकार के 5 साल में अर्थव्यवस्था सिर्फ मंदी की ओर बढ़ी: येचुरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2019

नयी दिल्ली। माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने मोदी सरकार पर गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का मंगलवार को आरोप लगाया। येचुरी ने देश के आर्थिक मंदी की ओर बढ़ने के संकेत मिलने संबंधी मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुये सोमवार को कहा कि पिछले पांच साल के मोदी सरकार के कार्यकाल में अर्थव्यवस्था सिर्फ मंदी की ओर बढ़ने की ओर बढ़ी है।

येचुरी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘सिर्फ़ एक दर बढ़ी है - और वो है - मंदी की ओर बढ़ने की दर। अर्थव्यवस्था तहस-नहस करने का मोदी सरकार को कोई ग़म नहीं।’’ उन्होंने मोदी सरकार पर जनता से झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुये कहा, ‘‘सिर्फ़ कसेंगे जुमले और करेंगे झूठे वादे। इस सरकार को भगाने का वक़्त आ गया है।’’

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का अड़ियल रुख अपनाना दुर्भाग्यपूर्ण: येचुरी

येचुरी ने ऑटोमोबाइल क्षेत्र में तेजी से आयी मंदी से जुड़ी एक अन्य मीडिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुये कहा कि मोदी सरकार की नीतियों ने समाज के हर वर्ग की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था को तबाह करने के प्रतिदिन हमें सबूत मिल रहे हैं। मोदी सरकार के कामों से समाज के हर तबके की गुजर बसर बुरी तरह प्रभावित हुयी है और इसने भारत को गर्त में धकेला है।’’

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow