भारतीय हॉकी टीम को फिनिशिंग और समन्वय में सुधार की जरूरत: हार्दिक सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2021

बेंगलुरू। अर्जेन्टीना और यूरोप के सफल दौरे के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय टीम को ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए फिनिशिंग में सुधार और समन्वय पर काम करने की जरूरत है। हार्दिक ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें अपनी फिनिशिंग पर काम करने की जरूरत है। हमें विरोधी के ‘डी’ में बनाए मौकों को भुनाने की जरूरत है। हम अपने समन्वय पर भी काम कर सकते हैं जिससे हमें विरोधी टीमों के खिलाफ मैच में नियंत्रण बनाने में मदद मिलेगी।’’

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे ने केंद्र से कहा, कोविड-19 को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें

जालंधर के 22 साल के हार्दिक ने अर्जेन्टीना और यूरोप के हाल के दौरों में सफलता का श्रेय शिविर के दौरान कड़ी ट्रेनिंग को दिया। उन्होंने कहा, ‘‘अर्जेन्टीना और यूरोप दौरे की सफलता कड़ी ट्रेनिंग का नतीजा है जो हम शिविर में एक साल से कर रहे हैं।’’ जुलाई में शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारी के हिस्से के तौर पर अर्जेन्टीना के खिलाफ हुए अभ्यास मैचों में भारत ने 4-3, 4-4, 0-1 और 4-2 का नतीजा हासिल किया।

प्रमुख खबरें

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार