बाइडन ने मोदी से कहा : अमेरिकी प्रेस की तुलना में भारतीय मीडिया का व्यवहार कहीं बेहतर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2021

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में पहली बार द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आमने-सामने वार्ता की। इस दौरान बाइडन ने चुटकी लेते हुए कहा कि अमेरिकी प्रेस की तुलना में भारतीय प्रेस का व्यवहार कहीं बेहतर है।

इसे भी पढ़ें: मोदी एवं बाइडन की पहली द्विपक्षीय बैठक : हिंद-प्रशांत, जलवायु परिवर्तन, कोविड पर चर्चा

मुलाकात के दौरान बाइडन और मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती (दो अक्टूबर) से पहले उन्हें याद किया और गांधी की अहिंसा, सहिष्णुता और सम्मान के मूल्यों को दोहराया। बाइडन ने ओवल कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, दुनिया अगले सप्ताह महात्मा गांधी की जयंती मनाएगी। हम सभी को उनकी अहिंसा, सम्मान और सहिष्णुता की सीख को याद रखना चाहिए जोकि आज के समय में पहले से अधिक मायने रखते हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ‘अनवरत युद्ध’ के इस काल को समाप्त कर ‘अनवरत कूटनीति’ के नए युग की शुरुआत कर रहा है: बाइडन

मोदी ने कहा, राष्ट्रपति जो बाइडन ने गांधी जी की जयंती का जिक्र किया है। गांधी जी ने संरक्षण की बात पर जोर दिया है, यह एक ऐसी अवधारणा से है जो आने वाले समय में हमारे ग्रह के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित