अमेरिका में भारतीय मूल का दंपति, बेटी मृत मिले; पुलिस को घरेलू हिंसा का संदेह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2023

अमेरिका के मैसाच्युसेट्स में भारतीय मूल का एक दंपति और उनकी किशोर बेटी अपने आलीशान घर में मृत पाए गए हैं। यह मामला प्रत्यक्ष तौर पर घरेलू हिंसा से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। नॉरफॉक जिले के अटॉर्नी (डीए) माइकल मॉरिससे ने बृहस्पतिवार को बताया कि राकेश कमल (57), उनकी पत्नी टीना (54) और उनकी बेटी एरियाना (18) के शव शाम लगभग साढ़े सात बजे डोवर स्थित उनके आवास में पाए गए। मैसाच्युसेट्स की राजधानी बोस्टन शहर से डोवर लगभग 32 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम में है। टीना और उनके पति पहले एडुनोवा नाम की शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनी चलाते थे जो बाद में बंद हो गई थी।

जिले के अटॉर्नी ने घटना को घरेलू हिंसा करार दिया और कहा कि कमल के शव के पास एक बंदूक मिली। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक खबर के अनुसार, उन्होंने यह बताने से इंकार कर दिया कि क्या परिवार के तीनों सदस्यों की गोली मारकर हत्या की गई थी और इसे किसने अंजाम दिया। मॉरिससे ने कहा कि यह घटना हत्या है या आत्महत्या इस पर कुछ कहने से पहले वह चिकित्सकीय जांच ने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। जांच के परिणाम जल्द आने की उम्मीद है।

दंपति हाल के वर्षों में वित्तीय समस्याओं का सामना कर रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और हमारी संवेदना पूरे कमल परिवार के साथ है।’’ दस्तावेजों के अनुसार दंपति की कंपनी वर्ष 2016 में शुरू हुई थी लेकिन दिसंबर 2021 में यह बंद हो गई। टीना कमल को एडुनोवा की वेबसाइट पर कंपनी का मुख्य परिचालन अधिकारी बताया गया है। इसमें उन्हें हार्वर्ड विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा बताया गया था।

प्रमुख खबरें

Donald Trump की लोकेशन हुई ट्रेक! Russia- Iran का सीक्रेट इंटेलिजेंस पैक्ट, मास्को-तेहरान मिलकर मचाएंगे तबाही

West Asia टेंशन से Stock Market में कोहराम, Sensex 1100 अंक लुढ़का, निवेशकों में हड़कंप

Middle East Crisis का Global Economy पर असर, Qatar की चेतावनी- कभी भी रुक सकती है Energy Supply

Iran-Israel तनाव से Crude Oil की कीमतों में आग, Brent दो साल के High पर पहुंचा।