पत्नी को 18 बार चाकू से मारने के बाद पति नहाया और ली चैन की नींद फिर पुलिस को बुलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2021

लंदन। ब्रिटेन की एक अदालत ने भारतीय मूल के एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के मिल्टन कीन्स इलाके में रहने वाले अनिल गिल (47) को रंजीत गिल (43) की हत्या के संदेह में टेम्स वैली पुलिस ने इस साल जनवरी में गिरफ्तार किया था। अनिल ने ही पुलिस को फोन कर अपने घर पर बुलाया था। पुलिस अधिकारियों ने जांच में पाया कि रंजीत का शव घर के गैरेज में रजाई और कचरा डालने के बैग में लिपटा पड़ा मिला और शरीर पर चोट के काफी निशान थे। जल्द ही यह स्पष्ट हो गया था कि वह कुछ समय पहले ही मर चुकी थी। पोस्टमॉर्टम जांच में पता चला कि रंजीत की मौत चाकू से कई बार हमला करने के कारण हुई है। फरवरी में अनिल पर हत्या के मामले को लेकर आरोप तय किए गए थे और शुक्रवार को उसे ल्यूटन क्राउन कोर्ट में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

प्रमुख खबरें

Noida Authority ने Sector 150 स्पोर्ट्स सिटी का रिवाइज्ड प्लान स्वीकारा, 4 प्रोजेक्ट्स को मिला OC

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी