इंडियन ओवरसीज बैंक ने MCLR में 0.10% तक की कटौती की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2019

नयी दिल्ली। सरकारी क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक ने एक दिन और एक महीने की परिपक्वता अवधि को छोड़कर विभिन्न परिपक्वता अवधि वाले कर्ज पर कोष की सीमांत लागत आधारित दर(एससीएलआर) में 0.10 प्रतिशत तक की कटौती की है। नयी दरें रविवार(10मार्च) से लागू होंगी। बैंक ने कहा कि उसने एक वर्ष की अवधि वाले ऋण पर सीमांत लागत आधारित ब्याज दर में 0.10 प्रतिशत की कमी की है। यह दर अब 8.70 प्रतिशत है। 

इसके अलावा, बैंक ने दो और तीन साल के कर्ज के लिए एमसीएलआर में 0.10 प्रतिशत की कटौती कर के क्रमश:8.80 प्रतिशत और 8.90 प्रतिशत कर दिया है। छह महीने की अवधि के लिए एमसीएलआर को 8.60 प्रतिशत से घटाकर 8.50 प्रतिशत जबकि तीन महीने की अवधि के लिए एमसीएलआर को 8.50 प्रतिशत से घटाकर 8.45प्रतिशत किया है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड

Kusal Mendis के शतक से श्रीलंका ने England को दूसरे ODI में 16 रन से हराया

Marco Jansen Create Record | मार्को जानसेन ने रचा इतिहास! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन से हासिल की अनोखी उपलब्धि

Nations League: Cody Gakpo के इंजरी टाइम गोल से Netherlands ने Germany को 1-1 पर रोका