मिल्खा सिंह की याद में भारतीय खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2021

साउथम्पटन। भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के दूसरे दिन फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के प्रति सम्मान स्वरूप बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलेगी। मिल्खा सिंह का कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद कल देर रात चंडीगढ में निधन हो गया। कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री समेत शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों ने ट्विटर पर शोक संदेश पोस्ट किया है।इसके अलावा पूरी भारतीय टीम बांह पर काली पट्टी बांधकर खेल रही है। ओलंपिक खेल के किसी महान खिलाड़ी की याद में भारतीय क्रिकेट टीम के बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने का यह दुर्लभ मौका है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर