भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने बुधवार को तोक्यो ओलंपिक में आधिकारिक रूप से जगह बनाई जब खेल की वैश्विक संचालन संस्था फिना ने रोम में सेटे कोली ट्रॉफी में पुरुष 100 मीटरबैकस्ट्रोक स्पर्धा में उनके ‘ए’ क्वालीफिकेशन स्तर को स्वीकृति दी। भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीहरि नटराज के सेटे कोली ट्रॉफी में टाइम ट्रायल के दौरान 53.77 सेकेंड के ओलंपिक क्वालीफिकेशन समय को फिना ने स्वीकृति दे दी है। एसएफआई ने उनका प्रतिनिधित्व फिना के पास भेजा था।

इसे भी पढ़ें: जर्मनी को हराकर इंग्लैंड यूरो 2020 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

तोक्यो ओलंपिक में पहली बार दो भारतीय तैराकों को सीधे क्वालीफिकेशन के जरिए ओलंपिक खेलों में प्रवेश मिलेगा। साजन प्रकाश इसी प्रतियोगिता की पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में ओलंपिक ‘ए’ स्तर हासिल करने वाले अब तक के पहले भारतीय तैराक बने थे। साजन ने 2010 एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता वीरधवल खाड़े के एक मिनट 49.86 सेकेंड के पिछले प्रदर्शन में सुधार किया था। नटराज पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लेंगे जबकि साजन दूसरी बार खेलों के महाकुंभ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। साजन रियो ओलंपिक 2016 में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

For more Sports News in Hindi Today. Please click here

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल