Hockey Asia Cup 2022: असंभव काम को भारतीय टीम ने किया संभव, इंडोनेशिया को 16-0 से रौंदा

By अंकित सिंह | May 26, 2022

हॉकी एशिया कप में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। एकतरफा मुकाबले में इंडोनेशिया को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 16-0 से हराया है। इस जीत के साथ ही भारत की टीम एशिया कप के नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। भारत की इस जीत की वजह से पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है और वह वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गया है। भारत के लिए आज का मैच बेहद अहम था क्योंकि नॉकआउट मुकाबले में जगह बनाने के लिए उसे जीत जरूरी थी। ऐसे में टीम इंडिया का प्रदर्शन ना सिर्फ शानदार रहा बल्कि दमदार भी रहा। भारत ने इस मुकाबले में बड़ी जीत हासिल की है। इस मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही इंडोनेशिया पर दबाव बनाए रखा था।

इसे भी पढ़ें: सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी: बड़ी जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंची ओडिशा

भारत को इस टूर्नामेंट में टॉप 4 में जगह बनाने के लिए बड़ी जीत की आवश्यकता थी। उसे कम से कम 15 गोल से जीत हासिल करनी थी। यह काम असंभव था। लेकिन भारतीय युवा खिलाड़ियों ने इसे संभव कर दिखाया। पहला मैच भारत-पाकिस्तान के बीच ड्रा रहा था जबकि दूसरे मैच में जापान ने भारत को 5-2 से हरा दिया था। 

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं