सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी: बड़ी जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंची ओडिशा

Hockey
Google common license

सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।क्वार्टर फाइनल शनिवार को खेले जाएंगे जिसमें महाराष्ट्र का सामना झारखंड से, हरियाणा का उत्तर प्रदेश से, पंजाब का कर्नाटक से और मध्य प्रदेश का सामना ओडिशा से होगा।

भोपाल।ओडिशा ने शुक्रवार को यहां पूल एच के अपने अंतिम मैच में हिमाचल प्रदेश को 8-0 से करारी शिकस्त देकर 12वी सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

इसे भी पढ़ें: साइप्रस मीट में भारत की बेटी का कमाल, ज्योति याराजी ने बाधादौड़ में तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

दिन के अन्य मैचों में केरल ने पूल एच में तेलंगाना को 8-0 से पराजित किया जबकि दिल्ली ने पूल जी में गोवा को 5-1 से हराया, लेकिन इसके बावजूद ये दोनों टीम अंतिम आठ में जगह नहीं बना पायी। क्वार्टर फाइनल शनिवार को खेले जाएंगे जिसमें महाराष्ट्र का सामना झारखंड से, हरियाणा का उत्तर प्रदेश से, पंजाब का कर्नाटक से और मध्य प्रदेश का सामना ओडिशा से होगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़