क्वारैंटाइन के बीच भारतीय टीम करेगी ट्रेनिंग, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की होगी सीरीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2020

सिडनी। सिडनी और कैनबरा भारतीय टीम के आस्ट्रेलियाई दौरे पर सफेद गेंद के चरण की मेजबानी को तैयार हैं क्योंकि न्यू साउथ वेल्स सरकार ने दौरा करने वाली टीम को पहुंचने के बाद अनिवार्य पृथकवास के दौरान ट्रेनिंग की अनुमति दे दी है। ‘ईएसपीएनकिकइंफो’ की गुरूवार की खबर के अनुसार न्यू साउथ वेल्स सरकार (एनएसडब्ल्यू) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक समझौते के तहत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से लौटने वाले भारतीय और आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पृथकवास के दौरान सिडनी में ट्रेनिंग की अनुमति दे दी है। भारतीय टीम को पहले ब्रिसबेन पहुंचना था लेकिन क्वींसलैंड राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस दौरान विराट कोहली एंड कंपनी को ट्रेनिंग करने की अनुमति के लिये 14 दिन के पृथकवास नियम में राहत नहीं दी। भारत को आस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय, तीन वनडे और चार टेस्ट मैच खेलने हैं।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार