पोवार के जाने के साथ भारतीय महिला क्रिकेट को विवादरहित भविष्य की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2018

 नयी दिल्ली। भारत की सीनियर महिला क्रिकेटर मिताली राज और रमेश पोवार के बीच विवाद प्रशासकों के दखल के बिना शुक्रवार को कोच का तीन महीने का कार्यकाल समाप्त होने के साथ खत्म हो जायेगा। पोवार का कार्यकाल पूरा होने के बाद बीसीसीआई इस पद के लिये ताजा आवेदन मंगवायेगा। ऐसी संभावना है कि आवेदन करने पर भी अब पोवार के नाम पर विचार नहीं किया जायेगा। बीसीसीआई के एक आला अधिकारी ने बताया, ‘‘उनका करार आज खत्म हो रहा है और उनकी वापसी की संभावना बहुत कम है।’’

यह भी पढ़ें: कोच पवार के आरोपों पर बोलीं मिताली, मेरे जीवन का सबसे काला दिन है

बोर्ड के एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘यह देखना होगा कि वेस्टइंडीज में जो कुछ हुआ, उसके बाद हरमनप्रीत और मिताली कैसे सामंजस्य बिठाती हैं। टीम की भलाई के लिये यह करना जरूरी है वरना ड्रेसिंग रूम में और मसले होंगे।’’ हरमनप्रीत ने अभी तक इस मसले पर कोई बयान नहीं दिया है लेकिन सेमीफाइनल में मिताली को बाहर रखने के फैसले का समर्थन किया था। मिताली पहले ही कह चुकी है कि वह हरमनप्रीत के साथ मतभेद दूर करना चाहती हैं। 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली शीर्ष पर बरकरार, रबादा फिर बने नंबर एक गेंदबाज

उन्होंने कहा, ‘‘हम दोनों सीनियर खिलाड़ी हैं और अगर मसले होंगे भी तो मिल बैठकर सुलझाा लेंगे। वह हमारी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से है और मैं हमेशा चाहूंगी कि हम दोनों भारत के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे।’’

प्रमुख खबरें

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज

जनता की सेवा और भरोसे से आता है लगातार सत्ता में रहने का विश्वास: Nitin Nabin

Saudi Aramco पर Houthi विद्रोहियों के हमलों से Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, बोले निवेश का सिर्फ झूठा प्रचार हुआ