दुबई के अस्पताल में ''हिप रिप्लेसमेंट’ सर्जरी के बाद भारतीय महिला की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2019

दुबई। दुबई के एक निजी अस्पताल में एक ऑपरेशन के बाद कथित रूप से पैदा हुई जटिलताओं के कारण एक भारतीय महिला रसोइये की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी है। ‘गल्फ न्यूज’ की खबरों में कहा गया है कि 42 वर्षीय बेट्टी रीता फर्नांडीस को नौ मई को अल जाहरा अस्पताल में ‘हिप रिप्लेसमेंट’ सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया था। अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहायेम अब्देलगनी ने एक बयान में कहा कि अल जाहरा अस्पताल, दुबई में बेट्टी रीता फर्नांडीस की सर्जरी के बाद नौ मई को हुए उनके निधन के बाद हमने उनके परिवार को सारे घटनाक्रम के बारे में पारदर्शी तरीके से अवगत करा दिया है।

इसे भी पढ़ें: दुबई में एक पाकिस्तानी पर भारतीय की हत्या करने पर चलेगा मुकदमा

मूल रूप से मुंबई की रहने वाली फर्नांडीस के परिवार ने बताया कि उन्होंने अल जाहरा अस्पताल में सर्जरी कराने का फैसला किया था। उन्हें नौ मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फर्नांडीस के फेसबुक पेज के अनुसार वह एक रसोइया थीं और ‘बेट्टीज केक टेल’ नामक स्टोर चलाती थीं। डीएचए फर्नांडीज के पति द्वारा दायर शिकायत की जांच कर रहा है।

प्रमुख खबरें

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला

Congress नेता Harish Rawat ने Haridwar से विधानसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत

CIC ने PESO को दिए निर्देश: जानलेवा हादसों के बाद रद्द हुए पटाखा लाइसेंस का ब्योरा दें