भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को हराया, क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2021

तोक्यो। पहले तीन मैच में करारी हार के बाद आखिरी मिनटों में नवनीत कौर के गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को 1 . 0 से हराकर तोक्यो ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखीं। नवनीत ने मैच का एकमात्र गोल 57वें मिनट में किया।इससे पहले भारत को मिले 14 पेनल्टी कॉर्नर बेकार गए।

इसे भी पढ़ें: ओलंपिक में बढ़ रहे कोरोना के मामले, आपात स्थिति बढ़ायेगा जापान सरकार

भारत को तीन मैचों में भारत को दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड ने 5 . 1 से, जर्मनी ने 2 . 0 और गत चैम्पियन ब्रिटेन ने 4 . 1 से हराया। भारत को शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच जीतने के साथ गोल औसत भी बेहतर रखना होगा। इसके साथ ही उन्हें दुआ करनी होगी कि शनिवार को ब्रिटेन की टीम आयरलैंड को हरा दे।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख