देश में कोरोना संक्रमण के मामले 75 लाख के पार, अब तक 1,14,610 मरीजों ने गंवाई अपनी जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2020

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 55,722 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75,50,273 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 579 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,14,610 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों में बताया गया है कि इस महीने दूसरी बार संक्रमण के नए मामले देश में 60,000 से नीचे दर्ज हुए हैं और करीब तीन महीने के बाद देश में एक दिन में मृतकों की संख्या 600 से कम हुई। देश में इससे पहले 13 अक्टूबर को 60,000 से कम नए मामले सामने आए थे। वहीं कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन संख्या आठ लाख से नीचे है। 

प्रमुख खबरें

US Defense Department Reshuffle | पेंटागन में बड़ा फेरबदल! रक्षा सचिव Pete Hegseth ने आर्मी चीफ General Randy George से मांगा इस्तीफा

Jan Vishwas Bill 2026: PM मोदी का बड़ा दांव- पुराने कानूनों की बेड़ियाँ टूटीं, जन विश्वास विधेयक को बताया सुगम जीवन का आधार

सनराइजर्स हैदराबाद को मिली पहली जीत, कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से दी मात

Akshar Patel से हुई Bowling में बड़ी चूक, Sameer Rizvi ने बचाई लाज, Delhi की रोमांचक जीत.