भारत में 81 लाख के करीब पहुंची कोरोना संक्रमितों की तादाद, अब तक 1,21,090 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2020

नयी दिल्ली। भारत में कोविड-19 के एक दिन में 48,648 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर शुक्रवार को 80,88,851 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों के छह लाख से कम होने के साथ ही संक्रमण से ठीक होने की दर देश में 91 प्रतिशत के पार पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार वायरस से 563 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,21,090 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में कुल 73,73,375 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 91.15 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत है। 

इसे भी पढ़ें: भुवनेश्वर एम्स में तीन महीने बाद फिर से बहाल होंगी OPD सेवाएं, जानिए तारीख 

मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 5,94,386 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 7.35 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 29 अक्टूबर तक कुल 10,77,28,088 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 11,64,648 नमूनों का परीक्षण बृहस्पतिवार को ही किया गया। 

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना में कोरोना संक्रमण के 1,531 नए मामले, मृतकों की बढ़कर संख्या 1,330 हुई 

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 563 लोगों की मौत हुई, उनमें से 156 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा पश्चिम बंगाल के 61, छत्तीसगढ़ के 53, कर्नाटक के 45, तमिलनाडु के 35, दिल्ली के 27 और केरल के 26 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक कुल 1,21,090 लोगों की मौत हुई है। इनमें से सबसे अधिक 43,710 लोग महाराष्ट्र के थे, उसके बाद कर्नाटक के 11,091, तमिलनाडु के 11,053, उत्तर प्रदेश के 6,983, पश्चिम बंगाल के 6,725, आंध्र प्रदेश के 6,659, दिल्ली के 6,423, पंजाब के 4,168 और गुजरात के 3,705 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

हारों का शतक लगाएगी Congress, PM Modi का Assam से बड़ा हमला, कहा- देश दे रहा सज़ा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक किसे मिलेगा कौन सा अवॉर्ड? BCCI ने किया ऐलान

High Cholesterol Home Remedy: High Cholesterol का अचूक देसी इलाज, Kashmiri लहसुन से मिलेगी Heart Health की गारंटी

North Korea ने दागे 10 Ballistic Missile, Japan और South Korea में हड़कंप, अब एशिया में मंडराया युद्ध का खतरा!