तालिबान में सरकार के गठन के बाद सामने आया भारत का बयान, कहा- धर्म के साथ संस्कृति विरोधी भी है आतंकवाद

By अनुराग गुप्ता | Sep 08, 2021

नयी दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार का गठन हो चुका है। मुल्ला हसन अखुंद को तालिबान की सरकार का प्रमुख बनाया गया। जबकि मुल्ला बरादर और अब्दुल सलाम हनाफी को उप प्रधानमंत्री का पद मिला। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का पहला बयान सामने आया। हालांकि भारत ने तालिबान के नाम का जिक्र नहीं किया। 

इसे भी पढ़ें: कैसा है तालिबान कैबिनेट 2.0, काबिलियत के नाम पर UNSC की वेरिफाइड मुहर के साथ सभी की CV में आतंकी का ठप्पा सबसे ऊपर है चस्पा 

उन्होंने कहा कि भारत मानवता, लोकतंत्र और अहिंसा का संदेश फैलाता रहेगा। सभ्यताओं और सदस्य देशों के संयुक्त राष्ट्र गठबंधन समेत संयुक्त राष्ट्र को ऐसे मुद्दों पर चयन से बचना चाहिए जो शांति की संस्कृति को बाधित करते हों।गौरतलब है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के साथ ही तालिबान का यहां पर पूरी तरह से कब्जा हो गया और फिर तालिबान ने अंतरिम सरकार के गठन का ऐलान कर दिया। हालांकि इस सरकार में अफगानियों और महिलाओं को शामिल नहीं किया गया।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार