विमान उतारने वाली तकनीक में भारत की नई उड़ान ! 'गगन' का इस्तेमाल करने वाली पहली एयरलाइन बनी इंडिगो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2022

नयी दिल्ली।  इंडिगो स्वदेशी नेविगेशन (वायुयान संचालन) प्रणाली ‘गगन’ का उपयोग करके विमान की लैंडिंग कराने वाली देश की पहली एयरलाइन बन गई है। बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। इंडिगो द्वारा जारी बयान में कहा गया कि एटीआर-72 विमान द्वारा संचालित उड़ान को बुधवार सुबह राजस्थान के किशनगढ़ हवाई अड्डे पर जीपीएस-सहायता प्राप्त भू-संवर्धित नेविगेशन (गगन) का इस्तेमाल करते हुए उतारा गया। 

इसे भी पढ़ें: SpiceJet के 90 पायलटों के 737 मैक्स विमान उड़ाने पर रोक, फिर लेनी होगी ट्रेनिंग 

बयान में कहा गया कि गगन भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र का आधुनिकीकरण करेगा, उड़ान में देरी को कम करेगा, ईंधन की बचत करेगा और उड़ान सुरक्षा में सुधार करेगा। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक जुलाई, 2021 के बाद भारत में पंजीकृत सभी विमानों को गगन उपकरण से लैस करने का आदेश जारी किया है।

प्रमुख खबरें

किन परिस्थितियों में हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम हो जाता है रिजेक्ट? ज्यादातर मामलों में होते हैं ये कारण

Ryan ten Doeschate ने Team India के असिस्टेंट कोच पद से दिया इस्तीफा, KKR से जुड़ने की खबर

भारत के ऐलान से UN में भूचाल, 190 देशों में सन्नाटा

आतंकवाद और Indus Valley Civilization साथ नहीं चलते, MEA ने Pakistan के दावे को किया सिरे से खारिज